सिसई: बरगांव पति टोली में हत्या के आरोपी के घर सिसई थाना पुलिस ने इश्तिहार का तामिला किया
Sisai, Gumla | Apr 15, 2026 बरगांव पति टोली में हत्या के आरोपी प्राथमिक अभियुक्त के घर में सिसई थाना के पुलिस पदाधिकारी ने किया इश्तिहार का तामिला।सिसई थाना कांड संख्या 64/2024 धारा 302/201 के अभियुक्त रमेश उरांव उर्फ काड़ा पिता स्व0 मड़वारीं उरांव ग्राम - बरगांव पतिटोली, थाना - सिसई , जिला - गुमला जो घटना कारित करने के बाद से ही करीब 1 वर्ष 10 महीने से गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहे है।