तारापुर: महेशपुर में घर के आंगन से चार्जिंग पर लगा ई-रिक्शा चोरी, पुलिस जांच में जुटी
तारापुर थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में देर रात एक ई रिक्शा चोरी की घटना सामने आई है. घर के आंगन में चार्जिंग में लगा ई रिक्शा अज्ञात चोर उठा ले गए. जानकारी के अनुसार बेलहर निवासी सुमंत कुमार सिंह जो वर्तमान में तारापुर के कुशवाहा कॉलोनी में किराए के मकान में रहते हैं, का ई-रिक्शा पिछले करीब 8 महीना से महेशपुर निवासी गौतम कुमार किराए पर चल रहा था.