लक्ष्मीपुर: जमुई के सभी प्रखंडों में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 130 पदों पर भर्ती के लिए लगेगा कैंप
जमुई जिला नियोजनालय द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के 100 और सुपरवाइजर के 30 पदों पर भर्ती के लिए प्रखंडवार कैंप आयोजित किए जाएंगे। उक्त जानकारी बुधवार को 10 बजे दी गई। जिला नियोजन पदाधिकारी शिखा राय ने बताया कि एसआईएस ट्रेनिंग सेंटर चकाई द्वारा संचालित इस भर्ती में सिक्योरिटी गार्ड के लिए 10वीं पास और सुपरवाइजर के लिए 12वीं पास उम्मीदवार पात्र होंगे।