नरहट: चैनपुरा गांव के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से 14 वर्षीय मासूम की गई जान, मौत के बाद परिवार के लोग रो-रो कर परेशान
Narhat, Nawada | Jun 26, 2026 नरहट थाना क्षेत्र के चैनपुरा गांव में शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में 14 वर्षीय बालक सनी कुमार की मौत हो गई। उसे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने अपनी चपेट में ले लिया था। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।