बिंदकी: करचलपुर गांव में ट्रांसफार्मर के समीप बिजली के शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में लगी आग, विधायक राजेंद्र सिंह पटेल पहुंचे
फतेहपुर जनपद के औंग थाना क्षेत्र के करचलपुर गांव में रविवार की दोपहर करीब 12:00 बजे बिजली के शार्ट सर्किट से किसान गंगा गुलाम की 8 बीघा तथा किसान बब्बू लाल की दो बीघा गेहूं की फसल जल गई। मामले की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को मुआवजा देने के निर्देश दिए। विधायक सुजावलपुर गांव भी पहुंचे।