सजेती थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जानलेवा हमला करने के दो आरोपियों को मुखबिर की सटीक सूचना पर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने सोमवार दोपहर 3:30 बजे बताया पकड़े गए दोनों आरोपी शोभित और सन्नी हैं जिन्हें आस्तिक मुनि मंदिर से गिरफ्तार किया गया है।अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।