डेरापुर: बिजली विभाग की लापरवाही से बिजली पोल तालाब में गिरे, मछली सहित ग्रामीण बाल-बाल बचे
मंगलपुर थाना क्षेत्र के लौवा गांव में बिजली विभाग की लापरवाही से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेज आंधी-बारिश के दौरान बिजली का पोल एक तालाब में गिर गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते बिजली आपूर्ति बंद न की जाती तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। तालाब के मालिक व मछली पालक जावेद अहमद ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में विभागीय अधिका