इस्लामनगर अलीगंज: आशा पाइल फाउंडेशन ने जमुई के विभिन्न गांवों में 15 कन्याओं को विदाई सामग्री दी, बाल विवाह व दहेज प्रथा के खिलाफ संदेश
जमुई जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत महूलियाटाड़ समेत कई गांव में आशा पायल फाउंडेशन द्वारा सोमवार को 4 बजे तक 15 विवाह योग्य कन्याओं को उपहार स्वरूप विदाई सामग्री प्रदान की गई। संस्था अध्यक्ष सुलेखा कुमारी और सचिव राजेश कुमार निराला ने बताया कि आशा पायल फाउंडेशन जो बाल विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। उसी के तहत विदाई सामग्री दी गई।