गया टाउन सीडी ब्लॉक: ओवरटेक की होड़ बनी हादसे की वजह: गया में दो कारों की भीषण टक्कर, पोल तोड़ गुमटी में घुसी गाड़ी; दुकानदार गंभीर घायल
गया शहर के विष्णुपद थाना क्षेत्र अंतर्गत माड़नपुर स्थित खटकाचक हाईवे के पास गुरुवार देर रात 12 बजे तेज रफ्तार का खतरनाक कहर देखने को मिला। ओवरटेक करने की होड़ में दो चारपहिया वाहन आपस में इतनी जोरदार तरीके से टकरा गए कि एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल को तोड़ते हुए एक गुमटीनुमा दुकान में जा घुसी।