बिंदकी: कल्यानपुर गांव के हाईवे में अनियंत्रित लोडर पलटने से एक व्यक्ति की मौत, चार लोग घायल, सूचना पर पहुंची पुलिस
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर के कल्यानपुर गांव के हाईवे में रविवार की शाम 5 बजे अनियंत्रित लोडर गाड़ी पलट गई। जिसके चलते लोडर में सवार कन्हैयालाल उम्र लगभग 45 वर्ष पुत्र मुन्नालाल निवासी जयसिंहपुर थाना थरियांव जनपद फतेहपुर की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी मधु देवी तथा इसके अलावा लोडर में सवार सुभाष राठौर उनकी पत्नी उमा देवी व पुत्र योगेश घायल हो गए।