आरा: झौवा के हरे राम सिंह का 'रॉकेट' नाम का घोड़ा सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, बाहुबली अनंत सिंह 1 करोड़ रुपये देने को थे तैयार
Arrah, Bhojpur | May 18, 2026 बिहार में अगर घोड़ों की दुनिया का कोई सबसे चर्चित नाम है, तो वह है भोजपुर का “रॉकेट”।यह सिर्फ एक घोड़ा नहीं, बल्कि लोगों के लिए जुनून, शान और रफ्तार की पहचान बन चुका है.भोजपुर जिले के झौवा गांव निवासी पूर्व मुखिया हरेराम सिंह का यह सिंधी नस्ल का घोड़ा आज पूरे बिहार समेत यूपी, पंजाब, राजस्थान और मध्यप्रदेश तक अपनी जीत का डंका बजा चुका है।