मंदसौर: जिले में बारिश होने से किसान परेशान, वैज्ञानिकों ने कहा-'आगामी दो दिन और बदला रहेगा मौसम, 20 अक्टूबर के बाद बढ़ेगी ठंड'
मंदसौर 13 अक्टूबर रविवार सुबह 9:00 से ही बारिश का दौर हुआ शुरू आपको बता दे की मानसून विदा होने के सप्ताहभर बाद भी हल्की बारिश का दौर जारी है। बीते 2 से 3 दिनों से शहर व अंचल क्षेत्र में मौसम बदला हुआ है। शनिवार को सुबह शहर में मामूली बारिश से सड़कें भीग गईं। साथ ही रावण के पुतले भी भीग गए।