रूड़की: बंदा रोड पर दबंगों ने एक व्यक्ति के साथ लाठी-डंडों से की मारपीट, मामले की जांच कर रही है पुलिस
रुड़की कोतवाली क्षेत्र के बंदा रोड निवासी तनवीर नाम के एक व्यक्ति के साथ पड़ोस के रहने वाले दबंगों के द्वारा लाठी डंडों से मारपीट की गई है। इस मारपीट में तनवीर घायल हो गया है। जिसके बाद आज तनवीर अपने परिजनों के साथ रुड़की कोतवाली पहुंचा था। जहां पर तनवीर के द्वारा पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।