गोहद चौराहा थाना पुलिस ने बुधवार को लगभग 2 बजे बताया।कि मनोज प्रजापति गोहद एवं रामनाथ जाटव निवासी तोड़े वाली माता का पुरा ने 6 जनवरी को लगभग 12:00 बजे पुराने विवाद को लेकर आपस में गाली गलौज करते हुए एक दूसरे की मारपीट कर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।