नगरी: धमतरी में बारिश से उफनी सोन्ढूर-बाघ नदी, कटा कई गांवों का संपर्क
Nagri, Dhamtari | Jun 12, 2026 धमतरी जिले के नगरी वनांचल क्षेत्र में तेज बारिश के बाद सोन्ढूर और बाघ नदी में बाढ़ आई है। रिसगांव क्षेत्र के कई गांव ब्लॉक मुख्यालय और जिला मुख्यालय से कट गए हैं। पुल नहीं होने से ग्रामीणों को लंबा चक्का लगाना पड़ रहा है। वर्षों से पुल निर्माण की मांग चली आ रही है।