जगदलपुर: जगदलपुर के जिम ट्रेनर विकास राव की सड़क हादसे में मौत, कोटपाड़ के पास तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर
जगदलपुर के जिम ट्रेनर विकास राव की एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। शनिवार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के मुताबिक विकास राव अपनी बाइक से ओडिशा जा रहे थे, तभी कोटपाड़ के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।हादसा इतना भीषण था कि विकास राव की मौके पर ही मौत हो गई।