मांझी: झमाझम बारिश से लोगों को मिली राहत ,किसान बोले खेती के लिए और पानी जरूरी
Manjhi, Saran | Jul 9, 2026 मांझी प्रखंड के नरपलिया गांव में गुरुवार को करीब 3:30 बजे से हुई झमाझम बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली। बारिश के बाद मौसम सुहावन हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि किसानों का कहना है कि यह बारिश खेती के लिए पर्याप्त नहीं है। लंबे समय से अच्छी वर्षा नहीं होने के कारण खेतों की मिट्टी सूख गई है और कई जगहों पर दरारें पड़ गई है।