दशहरा पर्व पर गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू के माध्यम से दानी सज्जनों ने दी मक्की घास की धाम, गौ सेवा अभियान में लगातार मिल रहा सहयोग
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा पर्व के अवसर पर गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू के माध्यम से दानी सज्जनों द्वारा गौवंश के लिए मक्की की घास यानी धाम भेंट की गई। गौ सेवा के इस अभियान में गौ भक्तों, गौ सेवकों और दानी सज्जनों का लगातार सहयोग मिल रहा है।
गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू के अध्यक्ष श्री शेरा नेगी ने बताया कि गौशाला में सैकड़ों गौवंश की सेवा की जा रही है। गौवंश के लिए लगभग हर दिन अलग-अलग प्रकार की धाम उपलब्ध करवाई जाती है, जिसमें हरी घास, सब्जियां, फल, शक्कर, खल और अन्य खाद्य सामग्री शामिल हैं। गौ भक्तों और दानी सज्जनों के सहयोग से बीमार एवं घायल गौवंश के उपचार, देखभाल और सेवा-सुरक्षा का कार्य लगातार किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि गौ सेवा केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाला सेवा अभियान है। इस पुनीत कार्य में सहयोग देने वाले प्रत्येक दानी सज्जन, गौ भक्त और गौ सेवक का योगदान सराहनीय है। सभी के सहयोग से गौवंश को चारा, भोजन, उपचार और देखभाल उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू की ओर से आभार व्यक्त करने वाले गौ सेवक:
टिकम राम, कृष्ण नेगी, अंशुल, छापे राम नेगी, कमलेश ठाकुर, सतीश राणा, अजय शर्मा, बोनी, सोनी, भूपेंद्र ठाकुर, अमन ठाकुर, चन्द्र ठाकुर, बेली राम, तरुण कुमार, तुलसी देवी, चन्द्रा महंत, पूर्ण चंद, पिंकू भंडारी, हुक्म राम, अमर भंडारी, अमर ठाकुर, अजय, अमन, लव-कुश, नीटू राम, राम राज महंत, जया घई, हेम सिंह, मन्नत नेगी, सोनाली नेगी, विपिन ठाकुर, हरीश नेगी, विपिन शर्मा, खूब राम, किशन ठाकुर, कर्म सिंह, सुमन सूद, सचिन सूद, गंगा राम और पम्पु राम सहित सभी गौ सेवकों का विशेष आभार व्यक्त किया गया।
अध्यक्ष श्री शेरा नेगी ने सभी दानी सज्जनों, गौ भक्तों और गौ सेवकों का धन्यवाद करते हुए अपील की कि वे इसी तरह गौवंश की सेवा में अपना सहयोग देते रहें, ताकि बेसहारा, बीमार और घायल गौवंश की बेहतर देखभाल की जा सके।
गौ सेवा ही सच्ची सेवा है। 🙏🐄
Kullu, Kullu | Oct 21, 2026