खाचरौद: गांव बंजारी में जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद, एक व्यक्ति को आई चोट
खाचरौद थाना पुलिस को गांव बंजारी निवासी श्रवण पिता नंदू बागरी उम्र 28 वर्ष ने घायल अवस्था मे शिकायत दर्ज करवाई की उसके घर के सामने जमीन बंटवारे को लेकर उसके साथ कुछ लोगो ने मारपीट की अपशब्द कहे। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लिया और आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर पूरे मामले की छानबीन व आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।