सिवनी: सिवनी पुलिस लाइन में 'सृजन' पाठशाला का आयोजन किया गया
Seoni, Seoni | Apr 17, 2026 सिवनी पुलिस लाइन में 'सृजन' पाठशाला का आयोजन सिवनी पुलिस के सृजन अभियान के तहत आयोजित पाठशाला में बच्चों को अब तक सिखाए गए विषयों का पुनः अवलोकन कराया गया। इसमें साइबर अवेयरनेस, यातायात नियम, संवाद कौशल, करियर मार्गदर्शन और बाल अपराध जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रश्न-उत्तर के माध्यम से चर्चा की गई। साथ ही, बच्चों ने नृत्य, कहानी और कविता का अभ्यास भी किया।