बहरोड़: बहरोड के सरकारी खेल मैदान में निजी अकादमी की गतिविधियों पर विवाद, मॉर्निंग वॉक करने वालों ने जताई नाराजगी
Behror, Alwar | Jun 11, 2026 बहरोड़ कस्बे के सरकारी खेल मैदान में गुरुवार सुबह निजी खेल अकादमी की गतिविधियों को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। सुबह करीब नौ बजे मैदान में मॉर्निंग वॉक करने पहुंचे लोगों ने निजी अकादमी द्वारा मैदान के बड़े हिस्से का उपयोग किए जाने पर नाराजगी जताई और इसे आम नागरिकों की सुविधाओं में बाधा बताया।