बगोदर: मुंडरो और अडवारा में हाथियों ने किसानों की धान की फसल रौंदी, ग्रामीणों में दहशत
बगोदर वन प्रक्षेत्र में इन दिनो ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली हाथियों का आंतक जारी है।हाथियों की शनिवार की रात्रि मुंडरो पंचायत के गम्हरिया,बखरीडी में जमकर उत्पात मचाते हुए किसानो के धान की फसल को रौंद कर बर्बाद कर दिया।इसके बाद हाथियों अडवारा पंचायत के अखैना गांव में तबाही मचायी जहां घरों के खिडकी दरवाजे को क्षतिग्रस्त कर दिया।