भिवानी: जिला में फसल अवशेष को जलाने पर प्रतिबंध लगाने के डीसी नरेश नरवाल द्वारा जारी किए जा चुके हैं आदेश
जिला में फसल अवशेष को जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए कृषि विभाग ने गांव, खंड व जिला स्तर पर टीमों का गठन किया है। इसके साथ हरसेक द्वारा सेटेलाईट के फसल अवशेष में आगजनी पर नजर रखी जा रही है। फसल अवशेष में आग लगाने वाले का तुरंत पता चल जाएगा, तथा जीपीएस लोकेशन किसान के पास भेजी जाएगी। फसल अवशेष में आग लगाने वाले के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई।