भिवानी: जिला पुलिस भिवानी के 06 पुलिस अधिकारी के सेवानिवृत्ति पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में किया गया विदाई समारोह
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय भिवानी के कांफ्रेंस हाल में पुलिस विभाग में सेवा पुर्ण कर चुके पुलिस अधिकारी की विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। कल्याण निरीक्षक ऋषि राज ने सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मचारी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कर्मचारी ने पुलिस विभाग में सेवाकाल के दौरान ईमान्दारी व निष्ठा से कार्य किया।