भिवानी: 33 साल की नौकरी के बाद सीडीपीओ दर्शना हुई सेवानिवृत, जिला कार्यक्रम अधिकारी वैशाली ने किया कार्यक्रम आयोजित
महिला एवं बाल विकास विभाग में सीडीपीओ दर्शना मालवाल की सेवानिवृति पर उनके कार्यालय परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी वैशाली व अन्य अधिकारियों ने श्रीमती मालवाल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सेवानिवृति समारोह को संबोधित करते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी वैशाली ने कहा कि दर्शना ने अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से की।