फूलपुुर: संदलपुर मलेथुआ गांव में किशोरी की गला घोंटकर हत्या
प्रयागराज के फूलपुर थाना क्षेत्र के संदलपुर मलेथुआ गांव में 17 वर्षीय किशोरी रेखा की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। सुबह घर के पास शव मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने जमीनी विवाद में हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे मिली जानकारी।