मोतिहारी: रेडक्रॉस परिसर में क्लिनीकल मैनेजमेंट ऑफ डेंगू एंड चिकनगुनिया पर चिकित्सा पदाधिकारियों व स्वास्थ्य कर्मीयों का प्रशिक्षण
रेडक्रॉस मोतिहारी परिसर में मंगलवार को क्लिनीकल मैनेजमेंट ऑफ डेंगू एंड चिकनगुनिया पर चिकित्सा पदाधिकारियों व स्वास्थ्य कर्मियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में कराया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सीएस ने बताया कि डेंगू के लक्षण दिखने पर इलाज में देरी न करें। सरकारी अस्पतालों में जाँच व इलाज की सुविधा उपलब्ध है।