कर्वी: चित्रकूट में शराब के नशे में खाँच गांव में मारपीट से युवक की मौत, दो आरोपी किए गए गिरफ्तार
सुबह 10:15 बजे चित्रकूट के बहिलपुरवा क्षेत्र में पुलिस ने देवांगना घाटी के पास दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। संतोष पटेल और अजय उर्फ पप्पू पर मारपीट के बाद युवक की मौत का आरोप है। 16 अप्रैल को विवाद में मनोज घायल हुआ, 21 अप्रैल को उसकी मौत हुई। बुधवार को परिजनों ने प्रदर्शन किया, जिसके बाद कार्रवाई तेज हुई।