दुधि: शक्तिनगर में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार
शक्तिनगर पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय के निर्देश पर उप निरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव और उनकी पुलिस टीम ने बीना चौकी क्षेत्र में की। पहली कार्रवाई में पुलिस ने ग्राम बरवानी निवासी राम लल्लू के घर पर छापा मारा।