अकबरपुर: अपर पुलिस अधीक्षक का गाजियाबाद कमिश्नरेट में हुआ स्थानांतरण, माती पुलिस लाइन में आयोजित हुआ भव्य विदाई समारोह
अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय के अपर पुलिस उपायुक्त , कमिश्नरेट गाजियाबाद स्थानांतरण होने पर माती पुलिस लाइन में भव्य एवं भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय के कार्यकाल की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।