ग्वालियर गिर्द: पूर्णिमा पर खुले भगवान कार्तिकेय मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन
साल में एक बार खुलने वाला भगवान कार्तिकेय का मंदिर आधी रात के बाद बुधवार को खुला. यहां तडकेसे ही भक्तों का जमावड़ा है जीवाजीगंज में स्थित कार्तिकेय का यह मंदिर पूरे प्रदेश में इकलौता है। भगवान शिव के ज्येष्ठ पुत्र कार्तिकेय ने रुष्ट होकर कहा था कि वह अपने जन्म के दिन ही लोगों को दर्शन देंगे। इस दिन जो भी उनके दर्शन करेगा उसकी हर मनोकामना पूरी होगी