मुरादाबाद: मुंडापांडे थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित परिवार ने आपत्तिजनक हरकतें व मारपीट का आरोप लगाते हुए डीआईजी को दिया शिकायती पत्र
मुंडापांडे थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी ने अपने परिवार के साथ डीआईजी कार्यालय पहुंचकर एक शिकायती पत्र डीआईजी कार्यालय में दर्ज कराया है। दर्ज शिकायती पत्र में किशोरी का आरोप है, कि उसके साथ उसके ही गांव के रहने वाले सात लोगों ने उसके साथ आपत्तिजनक हरकतें की और छेड़छाड़ भी की जब उसने इस बात का विरोध किया ,तो उसके साथ जमकर मारपीट भी की गई है।