मुरादाबाद: टीचर कॉलोनी निवासी पीड़ित दुकान स्वामी ने अपनी दुकान खुलवाए जाने की गुहार एसएसपी से लगाई
दुकान स्वामी ने अपनी दुकान खुलवाए जाने की गुहार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रार्थना पत्र देते हुए लगाई है, पीड़ित दुकान स्वामी मोहम्मद माशूक के द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि वह टीचर कालोनी मैन रोड थाना मझोला क्षेत्र का रहने वाला है पीड़ित का मकान लगभग 200 वर्ग मीटर मे बना हुआ है, उसी में प्रार्थी की तीन दुकाने बनी हुई है।