मुरादाबाद: मझोला थाना क्षेत्र में टहलने निकले व्यक्ति को तेज रफ़्तार बाइक ने मारी पीछे से टक्कर व्यक्ति हुआ घायल
थाना मझोला के एकता कॉलोनी में रामवीर सिंह नाम के व्यक्ति घर से खाना खाकर के टहलने निकले थे। रास्ते में तेज रफ़्तार बाइक सवार ने आकर पीछे से रामवीर सिंह टक्कर मारकर गिराकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। रामवीर सिंह मॉडर्न स्कूल में सुपरवाइजर के पद पर तैनात है। बाइक चालक को खिलाफ मझोला थाने में रिपोर्ट दर्ज।