इटावा: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे में मदर डेयरी के क्वालिटी हेड की पत्नी की मौत, परिवार के तीन सदस्य घायल
Etawah, Etawah | Apr 23, 2026 आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। थाना चौबिया क्षेत्र के अंतर्गत नगला सवी पूर्वी गांव (चैनल नंबर 121) के पास एक तेज रफ्तार कार आगे चल रहे अज्ञात ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि उनके पति और दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने अधिकारियों के आदेश पर देर रात 11:00 बजे पीएम कराया।