मशरक: मंहगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को लेकर राजद का प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
मशरक प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकताओं ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम मंगलवार की सुबह 11 बजे शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल हुए। धरने का उद्देश्य बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली, किसानों की समस्याओं और कानून-व्यवस्था के मुद्दों पर सरकार के