ब्यौहारी: यूनियन बैंक के पास ट्रक की टक्कर से पैदल जा रहा युवक हुआ घायल, इलाज जारी
यूनियन बैंक के पास एक ट्रैक ने पैदल जा रहे एक युवक को ठोकर मार दी,जिससे वह गंभीर घायल हो गया, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी जानकारी लगने के डायल हंड्रेड में तैनात आरक्षक अहमद और पायलट शेष मणि पाठक मौके पर पहुंचे और घायल युवक को अस्पताल उपचार के लिए लाया गया है।बुधवार की शाम 4 बजे पुलिस ने यह जानकारी दी है।