कासगंज: गंगा दशहरा पर्व को लेकर सोरों थाने में सीओ आँचल चौहान ने की पुलिस कर्मियों के साथ की ब्रीफिंग, दिए निर्देश
सोरों में सोमवार को गंगा दशहरा स्नान पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। रविवार को कोतवाली सोरों परिसर में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सीओ आँचल चौहान ने ब्रीफिंग की। और ब्रीफिंग में पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, यातायात व्यवस्था बनाए रखने और भीड़ नियंत्रण पर विशेष निर्देश दिए।