मड़ियाहू: पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक पर लाठी-डंडों से किया हमला, 14 नामजद
बरसठी थाना क्षेत्र के सहरमा (दुर्गागंज) गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया