हटा: कनकपुरा गांव के पास सुअर मार बम की चपेट में आने से भैंस गम्भीर,लोगो मे आक्रोश
Hatta, Damoh | Jun 15, 2026 मड़ियादो थाना क्षेत्र के कनकपुरा गांव के पास सुअर मार बम की चपेट में आने से एक भैंस गम्भीर रूप से घायल हो गई बम की चपेट में आने से भैंस का जबड़ा फट गया,लहूलुहान हालात में भैंस घर पँहुचने पर पशु मालिक को घटना का पता लगा, घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल भी है, आशंका जताई जा रही कि वन्य जीव सुअर मारने के लिए अज्ञात लोगों ने देशी बम रख दिया