सिटी कोतवाली के डालीबाबा मोहल्ले में एक युवती ने अपने घर में जहर खाकर आत्महत्या करने की नाकाम कोशिश कर डाली । उल्टियां होने और तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे । डॉक्टर युवती को भर्ती कर इलाज कर रहे हैं, लेकिन उसकी हालत नाजुक बता रहे हैं । जिला अस्पताल चौकी पुलिस शनिवार की शाम 4 बजे घटनाक्रम के बारे में परिजनों से पूछताछ कर रहे हैं ।