खुजनेर: खुजनेर में जमीन को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद एक पक्ष में थाने के सामने किया चक्काजाम
खुजनेर में तहसील न्यायालय के सीमांकन के आदेश के बाद जमीन को लेकर शनिवार को दोपहर 3:00 बजे करीब दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने खुजनेर थाने के बाहर चक्काजाम कर दिया सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया गया। इस दौरान पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर मामला भी दर्ज किया है