तुरकौलिया: तुरकौलिया थाना क्षेत्र के सपही में शनिवार को दो लोगों के घर में आग लगने से ₹4 लाख की संपत्ति जलकर खाक हो गई
तुरकौलिया थाना क्षेत्र के सपही में शनिवार दो लोगो के घर मे आग लगने से करीब चार लाख रुपए की संपति जल कर खाक हो गई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन दस्ते की टीम द्वारा आग पर काबू पाया गया। तब तक जयलाल साह व ज्ञानी साह के घर व घर मे रखा चार लाख की संपति जलकर खाक हो गया। बीडीओ सन्तोष राज ने बताया किं आग से हुए नुकसान का जायजा लेने स्थानीय कर्मी को निदेशित किया गया है।