जमुआ: नारी शक्ति अधिनियम पर विधायक मंजू कुमारी खुश, बोलीं- महिलाओं को 33% आरक्षण से मिलेगा सशक्तिकरण
Jamua, Giridih | Apr 13, 2026 नारी शक्ति अधिनियम लागू होने पर जमुआ से भाजपा विधायक मंजू कुमारी ने सोमवार को 12 बजे नया परिषद भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खुशी जाहिर की। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए इसे देश की महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया।