गुरारू: गुरारू की रिमा कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में 483 अंक लाकर राज्य में आठवां स्थान पाया
Guraru, Gaya | Mar 29, 2026 प्रखंड के गुड़रू पंचायत अंतर्गत बहवलपुर टोला कैलाशपुर निवासी रिमा कुमारी ने बिहार मैट्रिक परीक्षा में 483 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर आठवां स्थान हासिल किया है। उन्होंने टॉप-10 सूची में जगह बनाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रिमा कुमारी गुरारू स्थित प्लस टू सर्वोदय विद्या मंदिर की छात्रा हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार एवं विद्यालय में हर्ष का माहौल है।