शिवपुरी नगर: किलाऊनी गांव में दर्दनाक हादसा: नाली साफ करते समय सांप ने काटा, समय पर इलाज न मिलने से युवक की मौत
शिवपुरी जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के किलाऊनी गांव में शनिवार को सांप के काटने से एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। परिजनों द्वारा झाड़फूंक में समय गंवाने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, किलाऊनी गांव निवासी हरिचरण जाटव (30) शनिवार को अपने घर के बाहर नाली की सफाई कर रहे थे।