सोनारायठाढ़ी: कलहोड़ी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से रामपुर तिलंबाटांड़ का मोटरसाइकिल सवार घायल, अस्पताल में भर्ती
सारवां तीरनगर मुख्य मार्ग कल्होड़ मोड़ के पास रामपुर तिलंबाटांड़ निवासी पिंकू मांझी घायल हो गए ग्रामीणों के पहल पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज को लेकर लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीरता को देखते हुए बेहतर इलाज और जांच को लेकर सदर अस्पताल देवघर रेफर कर दिया गया।