जसवंतनगर: जसवंत नगर कोतवाली पुलिस ने एक युवक को छिमारा मार्ग से तमंचा-कारतूस के साथ किया गिरफ्तार, भेजा जेल
जसवंतनगर पुलिस ने छिमारा मार्ग भैसान मोड़ पर चेकिंग के दौरान बृजेन्द्र उर्फ बल्ले पुत्र कृपाल सिंह, निवासी नवलपुरा सैफई को गिरफ्तार किया। उसके पास से 01 देशी तमंचा और 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए। कागज न दिखाने पर एक बाइक सीज की गई। आरोपी पर हत्या के प्रयास का पुराना मुकदमा भी है। आरोपी को माननीय न्यायालय द्वारा जेल भेजा गया है