मुरैना नगर: जिम चौराहे पर बाइक टच होने पर युवक को कार में अगवा कर पीटा, जान से मारने की धमकी; 4 पर FIR
मुरैना के जिम चौराहे पर बाइक टच होने के विवाद में चार युवकों ने आदित्य को कार में बैठाकर ले जाने,कमरे में बंद कर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।परिजन उसे ही तलाशते हुए कोतवाली पहुंचे।आरोपी उसे थाने के बाहर छोड़कर भागने लगे, जिन्हें पकड़ लिया गया है।पुलिस ने कार जब्त कर तीन नामजद सहित एक अज्ञात पर केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।