बाह: बाह में अमित शाह की टिप्पणी के खिलाफ हुआ विरोध प्रदर्शन
लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी के विरोध में 'भीम आर्मी - जय भीम संगठन' ने कड़ा विरोध जताते हुए मंगलवार को दोपहर 2:30 बजे उपजिलाधिकारी बाह को ज्ञापन सौंपा। संगठन के मुख्य मंडल प्रभारी बहुजन टाइगर देवेश बोद्ध ने इस टिप्पणी को अपमानजनक बताते हुए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग की।